Jun 7, 2012

जब लड़की कहे – “तुम बहुत

“लव कहो तो दो लफ्ज, मानो तो बंदगी, सोचो तो गहरा सागर, डूबो तो जिंदगी, करो तो आसान, निभाओ तो मुश्किल, बिखरे तो सारा जहां, सिमटे तो सिर्फ तुम..!”


“अगर आप सच्चा प्यार करेंगे, तो रोज मरेंगे, लेकिन प्यार से फ्लर्ट करेंगे तो रोज एन्जॉय करेंगे।”


“यदि आपको लगता है कि आपके माता-पिता, शिक्षक या बॉस का व्यवहार आपके प्रति बहुत ज्यादा सख्त और रूखा है तो शादी कर लीजिए और पत्नी को जिंदगी में आने दीजिए……… एक दिन आप इन सभी लोगों से प्यार करने लगेंगे।”


“जब लड़की कहे – “तुम बहुत अच्छे हो, तुम्हें तो कोई भी मिल जाएगी”, इसका मतलब है उसे कोई और मिल गया है।”


“तुम्हारे पास दो ही विकल्प हैं कुंवारे रहे और शादी के बारे में सोचते रहे या शादी करलो और मरने के बारे में सोचते रहो।”


“सबकुछ तब तक मजेदार लगता है जब तक वो दूसरे के साथ होता है।”


“पहले प्रयास में नाकामी नाकाम लोगों से सलाह को खुला आमंत्रण है।”


“शराब पीने की लत एकमात्र ऐसी बीमारी है जिसमें आप खुद को कभी बीमार नहीं समझते हैं।”

Jun 6, 2012

तुम मेरी जिंदगी हो और..

प्र. - रजनीकांत की फिल्म 'रोबोट' का नैतिक अभिप्राय क्या है?

उत्तर: लड़की सिर्फ इंसान का ही नहीं, मशीन का भी दिमाग खराब कर सकती है।


हैडलाइन ऑफ दॉ 'डे'

एक ट्रेन साइकिल की चपेट में आई, और... 'ट्रेन' में सवार सभी लोग मर गए..

साइकिल चलाने वाला रजनीकांत फरार..!!!


एक दिन रजनीकांत 'बंक' मारने की वजह से दिन भर स्कूल से गायब रहा..

तब से वो दिन रविवार (संडे) के रूप में जाना जाता है..!!!


संता बड़ा दुखी सा होकर अपने एक खास डॉक्टर दोस्त के पास जाता है और अपनी समस्या बताता है।

संता: "डॉक्टर साहब, कोई सस्ता तरीका बताओ प्रेग्नेंसी रोकने का?"

डॉक्टर: "कंडोम लो"

संता: "महंगा है"

डॉक्टर: "माला डी लो"

संता: "ये भी महँगी है"

डॉक्टर: "नसबंदी करवा लो"

संता: "ये भी काफी महँगी है"

डॉक्टर गुस्से से: "तो सेक्स करना बंद कर दे"

संता: "ये तरीका तो पांच साल से इस्तेमाल कर रहा हूँ फिर भी मेरी बीवी प्रेग्नेंट हो जाती है"


पति (पत्नी से)- तुम मेरी जिंदगी हो और..

पत्नी (पति )- और? और क्या? बोलो ना प्लीज!

पति- और.. और धिक्कार है ऐसी जिंदगी पर..


सोनू और मोनू आपस में बात कर रहे थे..

सोनू: यार.. मेरी पत्नी पानी से बहुत डरती है..

मोनू: अच्छा..वो कैसे?

सोनू: यार.. कल जब मैं घर गया तो वो बाथटव में स्क्यूरिटी गार्ड के साथ बैठी थी..!!!


Jun 5, 2012

याददाश्त बहुत खराब है

संता- यार मेरी बीबी की याददाश्त बहुत खराब है।

बंता- क्यों? क्या वह हर बात भूल जाती है?

संता- नहीं। बल्कि उसे हर बात याद रहती हैू.


राजू - तुमने इतने छोटे-छोटे बाल क्यों कटवाए..?

मनोज - दरअसल नाई के पास 3 रुपये छुट्टे नही थे तो मैंने कहा कि 3 रुपये के और काट दे..!!


पत्नी (पति से)- मैं ड्राइवर को नौकरी से निकाल रही हूं क्योंकि आज मैं दूसरी बार मरते-मरते बची हूं।

पति (पत्नी से)- प्लीज डार्लिंग ! उसे एक मौका तो और दो. प्लीज!


नासा ने संता को चांद पर भेजने का फैसला किया।

मगर संता आधे रास्ते से ही वापस आ गया।

संता ने कहा आज तो अमावस है ना, चांद तो होगा ही नहीं..


एक समाचार पत्र में छपने वाले साप्ताहिक भविष्यफल :

प्रथम सप्ताह- इस हफ्ते आपके जीवन में कोई अनोखी खुशी दस्तक देने वाली है। अचानक धनप्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। पूरा सप्ताह मौजमस्ती में गुजरेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

द्वितीय सप्ताह- इस सप्ताह आप एक नई और अद्भुत शक्ति अपने भीतर महसूस करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखने से शत्रुपक्ष की पराजय सुनिश्चित है। प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।

तृतीय सप्ताह - रोमांस के लिए यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। इस हफ्ते कोई सुंदरी आपके जीवन में प्रवेश करने वाली है। इस सुंदरी का सानिध्य आपके लिए सफलताओं के नए द्वार खोल सकता है।

चतुर्थ सप्ताह - इस समय आप स्वयं को ठगा-सा महसूस करेंगे। आपको अचानक आभास होगा कि कोई लगातार पिछले तीन सप्ताह से आपको बेवकूफ बना रहा है।

May 24, 2012

मुझे तो अपनों ने लुटा, गेर्रों मे कहा दम था।

मुझे तो अपनों ने लुटा, गेर्रों मे कहा दम था।
मेरी हड्डी वही टूटी , जहा हॉस्पिटल बंद था।
मुझे जिस एम्बुलेंस मे डाला, उसका पेट्रोल खत्म था।
मुझे रिश्के मे इसलिये बैठाया , क्योकि उसका भाडा कम था।
मुझे डाक्टर ने उठाया, बसों मई कहा दम था।
मुझे  जीस बेड पर लेटाया , उसके निचे बम था।
मुझे तो बम ने उड़ाया , गोली मई कहा दम था।
और मुझे सड़क पर दफनाया, क्योकि कब्रस्थान मे फंक्सन था।

May 19, 2012

Decent Husband Wife

एक दंपत्ति की शादी को साठ वर्ष हो चुके थे। उनकी आपसी समझ इतनी अच्छी थी कि इन साठ वषरें में उनमें कभी झगड़ा तक नहीं हुआ। वे एक दूजे से कभी कुछ भी छिपाते नहीं थे। हां, पत्नी के पास उसके मायके से लाया हुआ एक डिब्बा था जो उसने अपने पति के सामने कभी खोला नहीं था। उस डिब्बे में क्या है, वह नहीं जानता था। कभी उसने जानने की कोशिश भी की तो पत्नी ने यह कह कर टाल दिया कि सही समय आने पर बता दूंगी। आखिर एक दिन बुढि़या बहुत बीमार हो गई और उसके बचने की आशा न रही।
उसके पति को तभी खयाल आया कि उस डिब्बे का रहस्य जाना जाये। बुढि़या बताने को राजी हो गई। पति ने जब उस डिब्बे को खोला तो उसमें हाथ से बुने हुये दो रूमाल और 50,000 रूपये निकले। उसने पत्नी से पूछा, यह सब क्या है। पत्नी ने बताया कि जब उसकी शादी हुई थी तो उसकी दादी मां ने उससे कहा था कि ससुराल में कभी किसी से झगड़ना नहीं । यदि कभी किसी पर क्त्रोध आये तो अपने हाथ से एक रूमाल बुनना और इस डिब्बे में रखना।
बूढ़े की आंखों में यह सोचकर खुशी के मारे आंसू आ गये कि उसकी पत्नी को साठ वषरें के लम्बे वैवाहिक जीवन के दौरान सिर्फ दो बार ही क्त्रोध आया था। उसे अपनी पत्नी पर सचमुच गर्व हुआ। खुद को संभाल कर उसने रूपयों के बारे में पूछा । इतनी बड़ी रकम तो उसने अपनी पत्नी को कभी दी ही नहीं थी, फिर ये कहां से आये? रूपये! वे तो मैंने रूमाल बेच बेच कर इकठ्ठे किये हैं।
पत्नी ने मासूमियत से जवाब दिया।

Feb 12, 2012

yeh mera bhi pehla operation hai

Patient: Doctor, yeh mera pehla operation hai. thoda dhyaan se karna.
Doctor: dara mat. yeh mera bhi pehla operation hai